छत्तीसगढ़

बोकारो स्टील प्लांट में मीथेन गैस लीक..जान बचाकर भागे कर्मचारी​​​​​​:आंखों में जलन के बाद 21 अस्पताल में भर्ती; अलर्ट मोड पर प्रशासन

बोकारो स्टील प्लांट में शनिवार सुबह 10 बजे गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार प्लांट में मीथेन गैस का रिसाव हुआ है। हादसा हॉट स्ट्रिप मिल में हुआ, जहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

गैस रिसाव होते ही वहां काम कर रहे मजदूरों की आंखों में जलन होने लगी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है। 21 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, डीसी ऑफिस की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया है कि बीएसएल प्लांट में गैस रिसाव की सूचना के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। एंबुलेंस और फायर बिग्रेड टीम भी राहत–बचाव कार्य में जुटी हुई है।

गैस रिसाव की घटना प्लांट के एचआर सेक्शन क्षेत्र की ओर हुआ है। यहीं हॉट स्ट्रिप मिल है। सभी मजदूर आनन-फानन में बदहवास स्थिति में मेन गेट से निकलकर भागने लगे। इसमें ज्यादातर ठेका मजदूर हैं।

Related Articles

Back to top button