छत्तीसगढ़

मनीष सिसोदिया बोले- भाजपा ने झूठे केस में जेल भेजा:केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे, भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं

17 महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें झूठे केस में फंसाया है। केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे। भगवान के घर में देर है। अंधेर नहीं है।

सिसोदिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले शनिवार सुबह कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

मंदिर में पूजा करने के बाद सिसोदिया ने कहा- बजरंग बली ने मुझे आशीर्वाद दिया है। अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की बहुत कृपा है। उन्हें भी बजरंग बली का इसी तरह से आशीर्वाद मिलेगा।

सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर 26 फरवरी 2023 को CBI ने और 9 मार्च 2023 को ED ने गिरफ्तार किया था। 17 महीने बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोनों मामलों में जमानत दी।

Related Articles

Back to top button