छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
महामाया मंदिर दान पेटी चोरी मामला: फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में महामाया मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रुद्र कोसले उर्फ भूरू, निवासी वार्ड नं. 12, अकलतरा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।आरोपी के पास से चोरी की रकम में से ₹25,000 और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।आरोपी के खिलाफ धारा 331(3), 305(a) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।






