छत्तीसगढ़
अमानक मिला नियो राइस ब्रान तेल, जिला प्रशासन ने ठोका 16 लाख का जुर्माना…

गरियाबंद। धमतरी से उत्पादित नियो राइस ब्रान तेल जांच में अमानक पाया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने 16 लाख का जुर्माना ठोका है. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जप्त सामग्री के खिलाफ यह अब तक की बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.खाद्य सुरक्षा विभाग ने गरियाबंद के एक किराना स्टोर से तेल का नमूना लिया था. राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में की गई जांच में नियो राइस ब्रान तेल अवमानक पाया गया.






