छत्तीसगढ़

महादेव ऐप केस,फर्जी खाता खुलवाने वाले 2 आरोपी अरेस्ट:भिलाई में 8-9 करोड़ के ट्रांजैक्शन का खुलासा; लालच देकर खुलवाते थे अकाउंट

भिलाई के सुपेला स्थित VIP कैफे पर छापा मारने के बाद दुर्ग पुलिस महादेव सट्टा ऐप से जुड़े बड़े सटोरियों तक पहुंच गई है। पुलिस ने कैफे संचालक दोनों भाइयों के बाद दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक केनरा बैंक वैशाली नगर का कर्मचारी है और दूसरा उसका सहयोगी।

हालांकि अब भी इस मामले का सबसे बड़ा आरोपी रिक्की पारख और उसका भाई पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। महादेव सट्टा ऐप से जुड़ा ये मामला कुछ महीने पुराना है, लेकिन ये VIP कैफे के आरोपियों से ही जुड़ा हुआ है।

कोसा नगर भिलाई निवासी प्रियांशु निले ने सुपेला थाने में एक लिखित शिकायत दी थी कि गुरुशरण और कुणाल सोनी नाम के दो लोगों ने उसे गुमराह करके उसके नाम पर एक बैंक खाता खोला है। उन्होंने उसके नाम की एक फर्जी सिम भी अलॉट की है। अब वे उसके खाते में लाखों का ट्रांजैक्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button