छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 92 लीटर कच्ची महुआ शराब और 47 पाव देशी शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, सीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर, एसडीओपी यदुमणि सिदार व डीएसपी प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कुल 92 लीटर कच्ची महुआ शराब और 47 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 12,960 रुपये आंकी गई है।

Related Articles

Back to top button