छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 250 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और कार जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और एक कार जब्त की है।

थाना चांपा क्षेत्र के सिवनी चांपा मोड़ पर की गई इस कार्रवाई में तीन आरोपी – आशीष खरवार, मंगलुराम खरवार और इंद्र कुमार खरवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 10,000 रुपये मूल्य की शराब और 12.50 लाख रुपये की एक्सल-6 कार जब्त की। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेश कुमार पटेल सहित चांपा पुलिस टीम का अहम योगदान रहा। पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखेगी

Related Articles

Back to top button