छत्तीसगढ़

पतंग की डोर ने काटी युवक की जिंदगी की डोर, 5 साल का बच्चा घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा…

दुर्ग. जिले में चाइनीज मांझे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई. युवक अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहा था. रिश्तेदार भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है. खास बात यह है कि, प्रदेश में मांझे से पहली बार कोई मौत हुई है.

दरअसल, जी केबिन निवासी अज्जू का पतंग के मांझे से गला कट गया. आसपास के लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया. वहां से उसे दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना जी केबिन चरोदा की है.

Related Articles

Back to top button