*अकलतरा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई: 5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल और बाइक बरामद**

*जांजगीर-चांपा**: जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वाले पांच आरोपियों को पुलिस और साइबर टीम ने मिलकर गिरफ्तार किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने नगदी रकम, मोबाइल, ताश के पत्ते और मोटरसाइकिल सहित कुल ₹80,500 का सामान बरामद किया है।
सूचना के आधार पर 14 अक्टूबर 2024 को ग्राम कोटमीसोनार में जुआ खेलते हुए अश्वनी साहू, धर्मेंद्र डिकेश्वर, गौरव सिंह, खम्हन केवट और रामअवतार धीवर को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ₹12,500 नगद, 52 पत्तों की ताश, 5 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में की गई।
इस सफल अभियान में थाना प्रभारी मणिकांत पांडे, साइबर सेल प्रभारी उप-निरीक्षक पारस पटेल और अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस द्वारा लगातार जिले में जुआ-सट्टे पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।






