छत्तीसगढ़

जांजगीर पुलिस ने लावारिश हालात में पाई 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर। जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बनारी स्थित सबरिया डेरा के सब स्टेशन के पास लावारिश हालात में पन्नी पाउच में रखी 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।

पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि आरोपी मिलने पर उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में की गई। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक मणीकांत पांडेय, एएसआई नरेंद्र डिक्सेना और रिस्पॉन्स टीम की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री व परिवहन पर रोक लगाने अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button