छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। सारागांव पुलिस ने डंडे से पीट-पीटकर परसराम सूर्यवंशी की हत्या करने वाली महिला सावित्री बाई रोहिदास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी महिला ने बताया कि मृतक बार-बार उसके घर जाकर उसे परेशान करता था। घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button