छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: मवेशी तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 12 मवेशी बरामद

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 06 गाय, 04 बैल और 02 बछिया बरामद कर उन्हें सुरक्षित गौशाला भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार टंडन (25) निवासी हरेठी कला, थाना हसौद जिला शक्ति और कृष्ण कुमार कश्यप (35) निवासी जमडी, थाना हसौद जिला शक्ति शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु अधिनियम की धारा 04, 06, 10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत कार्रवाई की गई है।






