छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त अभियान

जांजगीर-चांपा, 14 अक्टूबर 2025। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों से 03 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया।

सघन वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति (ओवरस्पीडिंग), बिना हेलमेट मोटर सायकल चलाने, ट्रिपलिंग सवारी और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 37 वाहन चालकों के विरुद्ध समन शुल्क लगाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहनों को जप्त कर धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि:

  • शराब के नशे में वाहन न चलाएं।

  • तेज गति से वाहन न चलाएं।

  • हेलमेट पहनकर मोटर सायकल चलाएं।

  • ट्रिपल सवारी और मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं।

  • रात्रि यात्रा में सतर्क रहें और नाबालिकों को वाहन न चलाने दें।

Related Articles

Back to top button