छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर, 15 सितंबर 2025 – जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना जांजगीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं सीएसपी जांजगीर श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना जांजगीर पुलिस ने रेड कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

 

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा गोड (उम्र 23 वर्ष) एवं गोपाल गोड (उम्र 35 वर्ष), दोनों निवासी बनारी सबरीया डेरा, थाना जांजगीर शामिल हैं। कृष्णा गोड के पास से 60 लीटर एवं गोपाल गोड के पास से 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग ₹20,000 आंकी गई है।

 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें 15 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं एएसआई नरेंद्र डीक्सेना की सराहनीय भूमिका रही।

 

जांजगीर-चांपा पुलिस ने पुनः यह स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button