10 वर्षों से फरार ठगी का आरोपी धनिश डेनियल जांजगीर पुलिस के हत्थे चढ़ा

जांजगीर। थाना जांजगीर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 10 वर्षों से फरार चल रहे ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर एक महिला से 70 हजार रुपये की ठगी की थी और उसके बाद से ही फरार चल रहा था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी धनिश डेनियल पिता डेनियल राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06 अकलतरा, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, ने अपने साथी दीपक ताण्डी के साथ मिलकर पीड़िता कांति विश्वास, निवासी भाठापारा जांजगीर से नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल ₹70,000 की नगद राशि ठग ली थी।
इस मामले में थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 97/16, धारा 420, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। दीपक ताण्डी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, लेकिन धनिश डेनियल घटना के समय से ही फरार था।






