छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: 21 लाख रुपये लेकर लापता युवक सकुशल बरामद, पुलिस जल्द कर सकती है मामले का खुलासा

चांपा। बीते दिनों 21 लाख रुपये लेकर लापता हुए युवक को लेकर प्रकाशित खबर के बाद अब इस मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, चांपा पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि युवक की लोकेशन ट्रेस करने में साइबर टीम को अहम सफलता मिली, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। बरामदगी के बाद युवक को थाने लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है। युवक 21 लाख रुपये लेकर किन परिस्थितियों में लापता हुआ, इसमें किसी साजिश या धोखाधड़ी की भूमिका है या नहीं, इस दिशा में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

माना जा रहा है कि पुलिस किसी भी समय पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

जांजगीर-चांपा जिले से जुड़ी इस बड़ी खबर पर क्षेत्रवासियों की निगाहें अब पुलिस की अगली कार्रवाई और खुलासे पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button