छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता अभियान

जांजगीर-चांपा। इस बार के 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के नेतृत्व में यह कार्यक्रम जोरों पर हैं, और इनमें एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, और यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रमों के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने जैसे अहम संदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही नशे में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए गाड़ी चलाने से होने वाले खतरों के बारे में भी नागरिकों को बताया गया। कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, सुरक्षित वाहन चालन को बढ़ावा देना, और नागरिकों को जिम्मेदार यात्री बनने के लिए प्रेरित करना था।

Related Articles

Back to top button