छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों का मर्डर:पति, प्रेग्नेंट पत्नी, बहन और 2 बच्चे को कुल्हाड़ी से काट डाला; फिर लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में एक युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मार डाला। बताया जा रहा है कि हथौड़ा और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। इसके बाद आरोपी ने खुद फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पूरा मामला सलीहा थाना क्षेत्र के थरगांव का है।

मरने वालों में हेमलाल (52) पत्नी मीरा और 2 मासूम बच्चे के साथ उसकी बहन जगमती भी शामिल है। बताया जा रहा है कि, पड़ोसी पप्पू टेलर से जगमती का अफेयर था। शादी तय हो गई थी, लेकिन विवाह नहीं हुआ था।

हत्या वाले घर में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
हत्या वाले घर में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के SP पुष्कर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है। मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

प्रेम प्रसंग के कारण मार डाला

मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर SP और फोरेंसिक टीम समेत जिले से पुलिस पहुंची हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा लग रहा है। गांव में चर्चा के अनुसार जगमती से युवक प्यार करता था, लेकिन लड़की की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी।

सारंगढ़ जिले में एक सनकी युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मार डाला।

Related Articles

Back to top button