देश- विदेश

स्पेस से कैसा दिखता है अयोध्या का राम मंदिर:ISRO ने सैटेलाइट इमेज जारी की; मंदिर के अलावा सरयू नदी, दशरथ महल भी नजर आया

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले रविवार (21 जनवरी) को स्पेस से ली गई अयोध्या की तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में 2.7 एकड़ में बना राम जन्म भूमि स्थल देखा जा सकता है। तस्वीरों में मंदिर के अलावा सरयू नदी, दशरथ महल और अयोध्या रेलवे स्टेशन भी साफ नजर आ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माणाधीन राम मंदिर की ये तस्वीरों लगभग एक महीने पहले 16 दिसंबर 2023 को खींची गई थी। इसके बाद घने कोहरे के कारण स्पेस से मंदिर साफ नहीं दिख पा रहा है।स्पेस में भारत में 50 से ज्यादा सैटेलाइट्स हैं। उनमें से कुछ का रिजाल्यूशन एक मीटर से भी कम है। ISRO की हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट स्पेस एजेंसी ने इन तस्वीरों को साफ किया है।

राम मंदिर की ये तस्वीरों लगभग एक महीने पहले 16 दिसंबर 2023 को खींची गई थी।

Related Articles

Back to top button