छत्तीसगढ़
बाराद्वार-जैजैपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक घायल

बाराद्वार-जैजैपुर मार्ग पर ग्राम धनेली के पास तेज़ रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान छीतापड़रिया निवासी गणपत सिदार के रूप में हुई है। 112 आपातकालीन सेवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को जिला चिकित्सालय, सक्ती पहुंचाया। आरक्षक उमेश सीदार और चालक भुनेश्वर राठौर ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर घायल की मदद की और अस्पताल सुरक्षित पहुंचाया।






