छत्तीसगढ़

हसौद-धनवार पारा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, बुजुर्ग गंभीर घायल

सक्ती। जिले के हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत हसौद-धनवार पारा के पास शनिवार सुबह बाइक और कैप्सूल वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, भेड़ीकोना गांव निवासी अरविंद सोनी और सहसराम (65-70 वर्ष) निजी कार्य से हसौद आए थे। वापस लौटते समय धमनी चौक के पहले उनकी बाइक की कैप्सूल वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों को डायल-112 और हसौद पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान बाइक चालक अरविंद सोनी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सहसराम को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद भेड़ीकोना गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button