छत्तीसगढ़
Chhattisgarh में अगले पांच दिन तक भारी बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिन भारी पड़ सकते हैं। इन पांच दिनों में Heavy rain in the state प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 से 15 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश की गतिविधि बढ़ने और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले बारिश थमते ही लगातार बढ़ने लगी उमस से मंगलवार शाम को राहत मिली। रायपुर में करीब पौन घंटे हुई torrential rain मूसलाधार बारिश से ही नालियों का पानी मुख्य मार्गों पर आ गया। साथ ही मुख्य मार्गों के अलावा गली मुहल्लों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली और मौसम भी सुहाना हो गया। रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई।






