हमर पुलिस हमर संग: जांजगीर पुलिस ने किया सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा।जिले में हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कटघरी स्कूल में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और नागरिकों को साइबर क्राइम, यातायात नियमों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति सतर्क करना था।
सायबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी गई जानकारी
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सायबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए। साथ ही, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी साझा की गई, ताकि लोग तकनीक का सही और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकें।
सामाजिक कुरीतियों पर विशेष ध्यान
कार्यक्रम के दौरान हमर बेटी हमर मान, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को इन कुरीतियों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और इन्हें रोकने के उपाय सुझाए गए।
यातायात नियमों के पालन की अपील
सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चलाने, तीन सवारी न बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनकी मदद करने का आग्रह भी किया गया।






