छत्तीसगढ़

बीजापुर के पेद्दागेलूर जंगल में भीषण मुठभेड़, नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर, AK-47 बरामद

बीजापुर। जिले के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, DRG, CRPF और कोबरा के जवानों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से AK-47 राइफल भी बरामद की है। माना जा रहा है कि मारे गए नक्सली कमांडर की इलाके में लंबे समय से सक्रिय भूमिका रही है।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद जंगल क्षेत्र में अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त बलों को भी मौके पर तैनात किया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button