छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Janjgir-Champa जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवतरा में हुए चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

14 मई की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में मेदनीराम कश्यप के परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही Chhattisgarh Police, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए Nivedita Pal और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप स्वयं घटनास्थल पहुंचे और जांच के निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक के पुत्र सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोनसाय कश्यप वर्ष 2009 में अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और करीब दो वर्ष पहले जेल से रिहा हुआ था। जेल से लौटने के बाद उसका अपने पिता मेदनीराम कश्यप से जमीन को लेकर लगातार विवाद चल रहा था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button