शंभू बार्डर पर ‘दिल्ली कूच’ के लिए डटे किसान, केंद्र ने पंजाब सरकार को कार्रवाई के लिए लिखा कड़ा पत्र…

एमएसपी समेत किसानों की कई मांगों को लेकर केंद्र सरकार के साथ वार्ता विफल रहने के बाद पंजाब के किसान आज ‘दिल्ली कूच’ की तैयारी में है. इसके लिए पंजाब-हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर हजारों किसान जमा है. किसानों को मनाने की चल रही केंद्र की कोशिश के बीच एक तरफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के साथ केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को एक तरह से किसानों पर लगाम कसने कहा है. इसे भी पढ़ें :
जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने शंभू बार्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ किसानों की मौजूदगी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को कड़ा पत्र लिखा है. पत्र में कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पिछले कुछ दिनों से चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि ऐसा लगता है कि विरोध की आड़ में उपद्रवियों और कानून तोड़ने वालों को पथराव करने और भारी मशीनरी जुटाने की खुली छूट दे दी गई है, और उनका इरादा पड़ोसी राज्यों में अशांति और अव्यवस्था पैदा करना है.
मंत्रालय ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि लगभग 14,000 लोगों को राजपुरा-अंबाला रोड पर शंभू बैरियर पर एकत्र होने दिया गया और उनके साथ लगभग 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 300 कार,10 मिनी बस और अन्य छोटे वाहन भी हैं. इसी तरह पंजाब ने ढाबी-गुजरां बैरियर पर करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ लगभग 4,500 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दी है.
मंत्रालय ने उसने कहा कि इसके मद्देनजर, किसानों के विरोध की आड़ में विघटनकारी गतिविधियां कर रहे सभी लोगों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल समीक्षा किए जाने और कड़ी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया जाता है. गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि रिपोर्टों के अनुसार, अदालत ने पंजाब सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में इकट्ठा न हों और उसने खासकर राजमार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी और अन्य भारी उपकरणों के इस्तेमाल पर गंभीर आपत्ति जताई है.






