छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज भी रायपुर समेत 3 संभागों में हीटवेव:भीषण गर्मी से अब तक 12 मौतें; बस्तर संभाग में अगले 5 दिन अंधड़-बारिश

छत्तीसगढ़ में नौतपा के आठवें दिन यानी शनिवार को रायपुर और बिलासपुर में दिन भर लू के हालात रहे। दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आसपास रहा। प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर शहर रहा। यहां दिन का तापमान 45.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। बस्तर संभाग में अगले 5 दिन अंधड़ और बारिश के आसार हैं।

दिनभर तेज गर्मी महसूस की गई। और रात के 9 बजे तक हीटवेव से लोग परेशान रहे। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी में मरने वालों की संख्या 12 हो गई।

नौतपा के आठवें दिन यानी शनिवार को रायपुर और बिलासपुर में दिन भर लू के हालात रहे।
नौतपा के आठवें दिन यानी शनिवार को रायपुर और बिलासपुर में दिन भर लू के हालात रहे।

आज भी रायपुर समेत तीन संभागों लू के हालात

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चलेगी। यहां के जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

कुछ सिस्टम बने, जिससे आ रही नमी

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगेय पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक बनी हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास एक चक्रवात भी बना हुआ है। इस वजह से समुद्र की ओर से कुछ नमी आ रही है।

तेज धूप के कारण राज्य के कुछ-कुछ क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगा है। यहां पर पहुंचने वाली नम हवा के कारण अब राज्य में कहीं-कहीं तेज अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

हीटवेव से यूपी के ट्रक ड्राइवर की कांकेर में मौत

कांकेर में गर्मी और लू की चपेट में आने से यूपी के ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। निसार अहमद उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था। जो विशाखापटनम से डामर लेकर चारामा के कहाड़गोंदी गांव पहुंचा था। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और चक्कर आ गया। प्लांट में मौजूद मजदूरों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रायपुर में बिजली खंभे में लगी आग

रायपुर की पुरानी बस्ती में पंकज गार्डन के पास बिजली के खंभे में ब्लास्ट हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगातार बिजली के खंभे में स्पार्किंग के बाद धमाके होते रहे। पटाखों की तरह आवाज और चिंगारियां निकलने का सिलसिला करीब 1.30 मिनट तक चला। इसके बाद खंभे में हल्की आग भी लग गई थी

Related Articles

Back to top button