छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़:नारायणपुर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर किया हमला; रुक-रुक कर फायरिंग जारी

नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर सोमवार शाम पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक, जवान माड़ क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकले थे। शाम करीब 4 बजे सर्चिंग के दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।






