छत्तीसगढ़

मुर्गा चोरी की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचा बुजुर्ग

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम लमगांव से एक अनोखी चोरी की घटना सामने आई है. यहां रहने वाले बुजुर्ग फहीमुदिन ने अपने खास मुर्गे की चोरी से दुखी होकर एसपी ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है. फहीमुदिन ने अपने पड़ोसी और ग्राम सचिव ताज अहमद पर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगाया है. इस चोरी के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है.बुजुर्ग फहीमुदिन ने बताया कि उनके और ताज अहमद के बीच जमीन विवाद कोर्ट में चल रहा है. इसी रंजिश के चलते ताज अहमद ने उनके घर की कच्ची छत तोड़कर उनका 4 साल पुराना खास मुर्गा चुरा लिया. फहीमुदिन का यह मुर्गा उनके लिए खास था, क्योंकि उन्होंने इसे अपने बेटे की शादी के लिए सिरनी फातिहा करने की मन्नत के रूप में पाल रखा था. मुर्गे की चोरी से उनका सपना अधूरा रह गया, जिससे वह बेहद दुखी हैं.

Related Articles

Back to top button