छत्तीसगढ़

जहरीली महुआ शराब पीने से 7 की मौत, 4 की हालत गंभीर, पहले 3 फिर एक साथ 4 लोगों की जान जाने से इलाके में हड़कंप

बिलासपुर. कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी में जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं प्रशासन का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी.ग्रामीणों के मुताबिक, बीते बुधवार को पहले एक ग्रामीण की मौत हुई, फिर दो लोगों की जान गई. बीमारी समझकर मृत ग्रामीणों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था. शुक्रवार की रात सरपंच के भाई समेत एक साथ चार लोगों की मौत हुई तो गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने महुआ शराब पीने से मौत की आशंका जताई है. हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो पाएगी. पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button