छत्तीसगढ़

चंदखुरी में दिवाली जैसा माहौल:लेजर लाइट से जगमग हुआ कौशल्या धाम; गुढियारी में जलाए गए 11 लाख दीये

अयोध्या में आज भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसे लेकर पूरा देश राममय है। ऐसे में श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी जश्न और उत्साह का माहौल है। रायपुर के दूधाधारी मंदिर में भगवान राम का स्वर्ण श्रृंगार किया गया। कई मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा का LIVE टेलीकास्ट दिखाया जा रहा है।

प्रदेश के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई है। सीएम साय ने शिवरीनारायण स्थित नर नारायण मंदिर में पूजा की। गुढ़ियारी में 31 फीट ऊंची की प्रतिमा स्थापित होगी। वहीं राजनांदगांव में 5 लाख तो अंबिकापुर में 1 लाख दीप जलेंगे। इससे पहले देर शाम जगदलपुर का दलपत सागर 3 लाख दीपों से रोशन किया गया।

Related Articles

Back to top button