छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

जांजगीर –प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज का जिला प्रवास 24 जनवरी को

*जांजगीर चांपा*— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का आगमन 24 जनवरी को हो रहा है इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पार्षद नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि 24 जनवरी को दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन स्टेशन रोड नैला में कांग्रेस जनों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करेंगे एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो उड़ीसा सीमा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी उसमें जांजगीर-चांपा , कोरबा एवम् सक्ति जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा संभावित है जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह विधायक अकलतरा एवं जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष , सदस्य गण , जिला पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी युवा कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष गण, अनुषंगिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे

Related Articles

Back to top button