Uncategorized

वृक्षारोपण कर धर्मपाल राठौर ने जन्मदिन को बनाया खास, पर्यावरण संरक्षण का दिया संकल्प

जांजगीर-चांपा। भाजपा नेता धर्मपाल राठौर ने अपने जन्म दिवस को एक अलग अंदाज में मनाते हुए समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्राम अफरीद स्थित अपने निवास कपाउंड एवं सार्वजनिक स्थान पर पौधे लगाए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और इनके बिना स्वच्छ वातावरण की कल्पना संभव नहीं। आज बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में वृक्षारोपण एक महाअभियान के रूप में अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने जन्मदिन अथवा विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील भी की।

राठौर ने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में एक पौधा भी लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को हरियाली और शुद्ध वायु का तोहफ़ा दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button