मां मड़वारानी दाई के जयकारों से गूंजेगा मार्ग, अफरीद से भक्त करेंगे पैदल यात्रा।


यात्रा का 17 वर्ष, भंडारे की रहती है व्यवस्था
जांजगीर ..श्री गणेश समिति एवं मां मड़वारानी दाई सेवा समिति अफरीद के तत्वावधान में 17 वा वर्ष नवरात्र पर्व पर परंपरागत पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने बताया कि 3 अक्टूबर की रात 9 बजे भक्तों की टोली मां सारगढ़ीहीन दाई मंदिर परिसर से रवाना होकर पहाड़ पर विराजित मां मड़वारानी दाई के दर्शन के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रा दल 4 अक्टूबर की सुबह लगभग 7 बजे बाजे-गाजे के साथ मंदिर पहुंचकर माता रानी का दर्शन करेगा। आयोजकों ने बताया कि पैदल यात्रियों के लिए रात में अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी, वहीं 4 अक्टूबर को दर्शन उपरांत मां मड़वारानी परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि पैदल यात्रा में सम्मिलित होने से पूर्व अपने स्वास्थ्य की स्थिति का ध्यान अवश्य रखें और अनुशासनपूर्वक यात्रा का हिस्सा बनें।







