छत्तीसगढ़

बिजली गिरने से SECL कर्मचारी की मौत, खदान से घर लौटते वक्त हादसा

रायगढ़ जिले में बिजली गिरने से SECL कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी बरौद खदान से काम कर घर लौट रहा था। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक जोबी चौकी क्षेत्र के फरकानारा का रहने वाला संतोष कुमार राठिया (46) SECL के बरौद खदान में वर्ग 4 का कर्मचारी था।

जहां हर दिन की तरह बरौद खदान में काम करने के बाद गुरुवार की रात तकरीबन 11 बजे अपने बाइक से लौट रहा था। तभी तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई।

पानी से बचने के लिए संतोष पतरापाली और टेरम के बीच आम पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी एकाएक बिजली गिरी और वह चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के टेरम रोड पर हुई घटना
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के टेरम रोड पर हुई घटना

सुबह मृत हालत में देखा गया

इसके बाद सुबह आसपास के ग्रामीणों ने उसे मृत हालत में देखा। मामले की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। जहां तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की।

पता चला कि बिजली आम पेड़ पर गिरी और उसकी चपेट में संतोष भी आ गया। जिससे उसके पैर भी झुलस गए थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। फिलहाल मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button