Uncategorized

छत्तीसगढ़ के मंत्री ने मोदी को बताया आदिवासियों का भगवान

रायपुर.छत्तीसगढ़ के आदिवासी मंत्री रामविचार नेताम ने PM मोदी को आदिवासियों का भगवान और अवतारी पुरुष बताया है। इस पर कांग्रेस ने आदिवासी समाज का अपमान बताया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, आदिवासियों के भगवान बूढ़ादेव है। क्या भाजपा नरेंद्र मोदी को बूढ़ादेव से ऊपर मानती है। क्या भगवान महादेव से भी मोदी बड़े हैं ?

 

दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस का अस्तित्व मिटाने वाले खुद ही मिट जाएंगे। हमारे भगवान हमारे देवी देवता हैं। आदिवासी संस्कृति में उनकी पूजा होती है। मोदी बीजेपी के भगवान हो सकते हैं, लेकिन हमारे भगवान बूढ़ादेव हैं, क्या उनसे बड़ा भगवान वो नरेंद्र मोदी को मानते हैं। बीजेपी के नेताओं को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए।

रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का किया गया था आयोजन।
रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का किया गया था आयोजन।

कांग्रेस ने मंत्री को बताया चाटूकार

कांग्रेस ने मंत्री रामविचार नेताम को मोदी का चाटूकार बताया है। कांग्रेस ने कहा कि, राम विचार नेताम ने बूढ़ादेव के बजाए मोदी को भगवान बताकर आदिवासी समाज की आस्था पर चोट किया है। भाजपा को हमारी आस्था के साथ और हमारे देवी देवताओं से ऊपर अपने नेताओं को बताने का कोई अधिकार नहीं है।

अब जानिए मंत्री नेताम ने क्या कहा था ?

दरअसल, ​​​​​​15 नवंबर को रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का समापन था। इस दौरान आदिम जाति विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने कहा था कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंसान नहीं भगवान हैं। नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के लिए भगवान हैं। नरेंद्र मोदी ने अवतार लिया वो अवतारी पुरुष हैं।

Related Articles

Back to top button