छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: टीकाकरण के बाद एक और बच्चे की मौत, Vaccine लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, अब तक तीन बच्चों ने गवाई जान

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ में टीकाकरण के बाद मासूमों की मौत का मामला इन दिनों गरमाया हुआ है. इस बीच बिलासपुर संभाग में टीका लगने के बाद एक और बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सेमदर्री पंचायत की है.जानकारी के अनुसार, बीते 3 सितंबर को सेमरदर्री पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे को कुल पांच टीके दिए गए थे, जिसमें 3 इंजेक्शन (penta, pcv, rotavirus, eipv, पोलियो) के माध्यम से लगे और दो बच्चे को पिलाये गए. टीका लगने के दूसरे दिन ही बच्चे की तबीयत एकाएक बिगड़ गई. जिसके बाद परिजन उसे पहले मरवाही अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल गौरेला रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया

Related Articles

Back to top button