छत्तीसगढ़

बछड़े का कटा सिर मिलने पर बवाल:देर रात हिंदू संगठनों ने घेरा थाना, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बोली-कुत्ता ले आया था

दुर्ग जिले के गया नगर इलाके में बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने पर जमकर बवाल हुआ। हिंदू वादी संगठनों ने इसे विशेष समुदाय के लोगों की करतूत बताते हुए देर रात कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। विरोध इतना बढ़ गया कि उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि एक कुत्ता मरे हुए बछड़े का सिर ले आया था। इस घटना को लोगों ने दूसरे रूप में ले लिया।

लाठीचार्ज के विरोध में आज दुर्ग के शीला होटल से कलेक्ट्रेट परिसर तक हिंदूवादी संगठन ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बता दें कि गया नगर पानी टंकी के पास रविवार को एक ​बछड़े का कटा सिर मिला। इसके बाद वहां के लोगों सहित हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इस घटना को विशेष समुदाय के लोगों द्वारा करने का आरोप लगाते हुए पटेल चौक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

कोतवाली थाने में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की करते प्रदर्शनकारी।
कोतवाली थाने में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की करते प्रदर्शनकारी।

सूचने मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची मोहन नगर पुलिस ने सिर को जब्त कर लिया है। भास्कर की टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि बछड़े का सिर किसी ने काटकर नहीं फेंका, बल्कि जहां मरे हुए जानवरों को फेंका जाता है वहां से एक कुत्ता मरे हुए बछड़े का सिर ले आया था और उसे गया नगर में छोड़कर चला गया था।

लोगों ने समझा कि किसी विशेष समुदाय के लोगों का यह काम है और फिर हिंदूवादी लोगों ने इसे लेकर बवाल करना शुरू कर दिया।

गया नगर इलाके के कुछ लोगों ने घटना के बारे में जानकारी दी।
गया नगर इलाके के कुछ लोगों ने घटना के बारे में जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हकीकत

मोहन कुमार वर्मा के मुताबिक गया नगर पानी टंकी के पास उसके साथ कुछ लोग भी बैठे थे। उन्होंने देखा कि सुबह एक कुत्ता बछड़े का सिर उठाकर ले जा रहा है। इसे लेकर आपस में चर्चा भी की कि कुत्ता बछड़े का सिर ले जा रहा है। वो जरूर इसे बस्ती में कहीं छोड़ेगा।

लोग बछड़े का कटा सिर देखेंगे तो बवाल हो सकता है। बस्ती के लोगों ने बताया कि उनके घर से थोड़ी दूर पर एक खाली जगह है वहां पर लोग मरे हुए जानवरों को फेंकते हैं और फिर उसे काटकर उसका चमड़ा और हड्डी को भी निकालते हैं। वहीं कुत्तों का झुंड भी रहता है।

Related Articles

Back to top button