छत्तीसगढ़

BREAKING: अफगानिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं:ये मॉरोक्को का छोटा एयरक्राफ्ट; पाक मीडिया ने इसे भारत का विमान बताया था

अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में एक प्लेन क्रैश होने की खबर है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मीडिया हाउस ने इसके भारतीय विमान होने की जानकारी दी थी। हालांकि, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि ये प्लेन भारत का नहीं है। ये मॉरक्को में रजिस्टर्ड छोटा एयरक्राफ्ट है।

इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया हाउस समा ने बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड के हवाले से जानकारी दी गई थी कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जेबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया।

दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर अफगानी मीडिया के हवाले से कहा गया था कि ये विमान भारत का है, ये मॉस्को जा रहा था। हालांकि, आधे घंटे के भीतर फिर ये जानकारी आई की ये पैसेंजर प्लेन नहीं है।इधर टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button