देश- विदेश

BREAKING : न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर विमान हादसा’ रनवे पर फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का जेट, मची अफरा-तफरी

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली | 23 मार्च, 2026 अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया (LaGuardia) एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। खराब मौसम और कम दृश्यता के बीच लैंडिंग के दौरान एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक यात्री विमान (CRJ-900) रनवे पर खड़े एक फायर ट्रक से टकरा गया। इस भीषण टक्कर के बाद विमान का अगला हिस्सा (नोज) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हादसे की बड़ी बातें

ATC ऑडियो में कैद हुआ खौफ: “रुको, रुको, रुको!”

हादसे के समय का एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें कंट्रोलर को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है— “स्टॉप ट्रक 1, स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप!” (ट्रक 1 रुको, रुको, रुको!)। हालांकि, चेतावनी के बावजूद टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद एटीसी ने अन्य विमानों को गो-अराउंड (लैंडिंग रद्द कर वापस उड़ान भरने) का निर्देश दिया।

घायलों की स्थिति और बचाव कार्य

इस हादसे में 4 दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर टरमैक पर लाया गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की खबरें हैं, जिनका मौके पर ही इलाज किया गया।

Related Articles

Back to top button