छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ | जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना से पहले ही पुलिस ने दबोचा

जांजगीर-चांपा, 01 मई 2026। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान पंकज सूर्यवंशी (22 वर्ष) और दीपक सूर्यवंशी (30 वर्ष), दोनों निवासी पेण्ड्री, जांजगीर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी धारदार हथियार लेकर लोगों में भय का माहौल बना रहे थे, जिसे गंभीर घटना में बदलने से पहले ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं CSP योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 नग धारदार हथियार बरामद किए गए।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी सहित आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत और दिलीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button