छत्तीसगढ़

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 54 हजार का माल जब्त

जांजगीर-चांपा, 01 मई 2025। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश कश्यप (33 वर्ष), निवासी ग्राम मुनुन्द, जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग 4000 रुपये) और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल प्लेटिना CG11BE5229 (कीमत लगभग 50,000 रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती की कीमत करीब 54,000 रुपये बताई जा रही है।

बताया गया कि प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं CSP योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बनारी रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, जो अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर तथा आरक्षक शंकर राजपूत और नितीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button