छत्तीसगढ़
Breaking News: कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल, रायपुर रेफर

रायपुर, 22 नवंबर 2024: प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। बेमेतरा से रायपुर जाते समय सिमगा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंत्री को गंभीर चोटें आई हैं और उनके साथ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल भेजा जा रहा है।






