छत्तीसगढ़

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी: फरार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। नौकरी दिलाने का झांसा देकर 16 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में मिली। आरोपी धरम वर्मा को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले का पूरा घटनाक्रम

प्रार्थी यशवंत बंजारे निवासी पचरी, थाना शिवरीनारायण ने फरवरी 2023 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी गोपाल कृष्ण कश्यप ने अपने मामा धरम वर्मा की एनएमडीसी, जगदलपुर के एक वरिष्ठ अधिकारी से अच्छी जान-पहचान का दावा किया था। इसी बहाने से प्रार्थी, उसके भाई जशवंत बंजारे और चचेरे भाई राजकमल से एनएमडीसी स्टील प्लांट में नौकरी दिलाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की गई थी।

 

Related Articles

Back to top button