छत्तीसगढ़

BREAKING : ITBP के सिपाही ने ASI को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ITBP कैंप मुड़ीपार में पदस्थ एक सिपाही ने ASI को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button