छत्तीसगढ़

अकलतरा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में चाकू से हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना पुलिस ने चाकू से प्राणघातक हमला करने के मामले में 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों और दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 109(1), 191(3) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दो नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. हिमांशु कैवर्त (19 वर्ष), साकिन ग्राम कोटगढ़

  2. तुषार सिंह कंवर (18 वर्ष), साकिन ग्राम कोटगढ़

  3. राजेन्द्र केंवट (18 वर्ष), साकिन ग्राम कोटगढ़

  4. रविन्द्र धीवर (19 वर्ष), साकिन ग्राम कोटगढ़

  5. मुकेश कंवर (18 वर्ष), साकिन ग्राम कोटगढ़, जिला जांजगीर-चांपा

घटना का विवरण
21 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे ग्राम कोटगढ़ के अटल चौक के पास आहत मुकेश कुमार पर हिमांशु कैवर्त और उसके साथियों ने मिलकर चाकू से प्राणघातक हमला किया। वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 540/2025 दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

Related Articles

Back to top button