देश- विदेश
BIG Breaking: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, कई लोग गंभीर रूप से घायल, यूपी-बिहार जाने के लिए उमड़े थे लोग

इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के मुंबई से आई है। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस (Bandra Terminus) पर भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल लोग यूपी-बिहार के बताए जा रहे हैं। दिवाली-छठ पर्व पर घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने को रविवार सुबह बांद्रा रेलवे स्टेशन (Stampede at Bandra Railway Station) पर पहुंचे थे। यात्री ट्रेन नंबर 22921, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ट्रेन आई और भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।रविवार सुबह बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा (ई) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यह भगदड़ मची है। घायलों में की हालत स्थिर बताई जा रही है जिनका मुंबई के भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
STORY | 9 persons injured in stampede at Mumbai's Bandra railway station
READ: https://t.co/sdZpmGELdk
VIDEO:
(Source: Third Party) pic.twitter.com/LIBuwJkniS— Press Trust of India (@PTI_News) October 27, 2024






