जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ फड़ पर देर रात छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में बीती देर रात्रि थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली (नहर पार) स्थित जुआ फड़ पर साइबर टीम और थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 10 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 46,700 रुपये नगद और ताश की पत्तियां जब्त की गईं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। वहीं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20.01.26 की रात्रि यह रेड डाली गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं—
-
गुन्नी राम साहू (50) निवासी वार्ड नं. 06, जांजगीर
-
अनिल कश्यप (24) निवासी कुटरा, पामगढ़
-
राहुल राठौर (24) निवासी चितरपारा, जांजगीर
-
राजू राठौर (51) निवासी खड़पडीपारा, जांजगीर
-
अजय केंवट (29) निवासी पेण्ड्री
-
भरत राठौर (52) निवासी खोखरा
-
कोमल भार्गव (54) निवासी चण्डीपारा, थाना पामगढ़
-
नरेन्द्र राठौर (52) निवासी धाराशिव, पामगढ़
-
कृष्ण कुमार साहू (36) निवासी सरखों, नैला
-
प्रीतम राठौर (28) निवासी खोखरा
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चापा), निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), थाना जांजगीर से ASI अरुण सिंह, साइबर टीम के प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान, रोहित काहरा, प्रतीक सिंह, श्रीकांत सिंह तथा थाना जांजगीर के प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी का विशेष योगदान रहा






