छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

डायल 112 के कार्य में बाधा डालने वाला गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 20 मई 2025। थाना पामगढ़ पुलिस ने डायल 112 के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान शैलेन्द्र साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी व्यासनगर, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351 (3), 221, 121 (1), 132 और 238 के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले का विवरण:

25 अप्रैल 2025 की सुबह, डायल 112 मुलमुला वाहन में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को सूचना मिली थी कि व्यासनगर, पामगढ़ में एक व्यक्ति अश्लील गाली-गलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलने पर, डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत बताए गए पते पर पहुंचे, जहाँ उन्हें सूचक और आरोपी शैलेन्द्र साहू मिले। डायल 112 में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आरोपी को समझा रहे थे, तभी आरोपी शैलेन्द्र साहू ने पुलिसकर्मियों से कहा कि “तुम पुलिस वाले मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते” और उन्हें अश्लील गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगा। वहाँ मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी वहाँ से भाग गया। डायल 112 में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की सूचना रिपोर्ट पर, थाना पामगढ़ में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 220/25 धारा 296, 351(3), 221, 121 (1), 132 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया और विवेचना शुरू की गई।

Related Articles

Back to top button