अकलतरा पुलिस ने आदतन जुआड़ी आशीष सिंह उर्फ अस्सू ठाकुर को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जिला जेल

जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के आदतन जुआड़ी आरोपी आशीष सिंह उर्फ अस्सू ठाकुर (उम्र 34 वर्ष) निवासी कोटमीसोनार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेजा गया है।
मामला क्या है?
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दिनांक 3 जुलाई 2025 को ग्राम कोटमीसोनार निवासी प्रार्थी बबलू केसर को शराब के नशे में बेवजह गाली-गलौच और जातिगत अपमान किया था। घटना की सूचना पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 297/2025 धारा 296 BNS (द), (ध) तथा SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना के बाद फरार था आरोपी
घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान थाना अकलतरा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और SDOP प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में सघन पतासाजी कर आरोपी को उसके ठिकाने से दबोच लिया।






